गणेश उत्सव को लेकर भगवान गणेश की कि गई स्थापना नगर में निकला चल समारोह
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 27, 2025
- 243 views
तलेन । बुधवार को नगर तलेन में गणेश उत्सव को लेकर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में बैंड बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को लाकर बड़े गणेश मंदिर पर भगवान गणेश की स्थापना की गई तथा मंदिर पुजारी राजेश शर्मा के सानिध्य में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति का अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा अर्चन की गई। तत्पश्चात महा आरती हुई।
वही मंदिर से ध्वज लेकर बैंड बाजे के साथ नगर में चल समारोह निकल गया जोकि नगर के प्रमुख से होते हुए छोटे गणेश मंदिर पहुंचा ,जहां पर ध्वजा चढ़कर आरती की गई। चल समारोह पुनः बड़े गणेश मंदिर पहुंचकर चल समारोह का संपन्न हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। वहीं नगर में लोगों द्वारा घर-घर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई तथा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई नगर में 10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम रहेंगी । नगर के बड़े गणेश मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई है।बडे गणेश मंदिर में 8:30 बजे प्रतिदिन महाआरती होगी तथा महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। वही झांकी समितियों द्वारा नगर में आकर्षक झांकियां बनाई जाएगी।


रिपोर्टर