गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय वाणिज्य संकाय द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक टूर का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 28, 2025
- 89 views
रोहतास ।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के वाणिज्य संकाय द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक टूर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस टूर का आयोजन वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. आशुतोष द्विवेदी के दिशा-निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर बी.कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा एम.कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर के दौरान छात्रों ने कैमूर रेंज की मनमोहक पर्वत श्रृंखलाओं एवं ऐतिहासिक शेरगढ़ किला का भ्रमण किया। किले की ऐतिहासिक संरचना और उससे जुड़ी जानकारी छात्रों को विस्तारपूर्वक बताई गई, जिसे सुनकर छात्रों में इतिहास के प्रति गहरी रुचि देखी गई।
छात्रों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। यात्रा हेतु बस, प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल बॉक्स, पेयजल की व्यवस्था तथा मार्गदर्शन एवं देखरेख के लिए वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. मयंक एवं डॉ. मनीष साथ रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा। छात्रों ने इस शैक्षणिक टूर को अत्यंत उपयोगी एवं आनंददायक बताया और वाणिज्य संकाय को इस अवसर के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


रिपोर्टर