सुधा डेयरी ने त्योहार के रंग को किया फीका, शुद्ध घी पर 10% बढ़ोतरी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2026
- 3 views
रोहतास । कोऑपरेटिव एवं बिहार राज्य सरकारद्वारा संचालित दूध एवं दूध उत्पादक सामग्रियां सुधा के नाम से बिहार एवं अन्य राज्यों में जनता को शुद्ध एवं सस्ते दावों पर उपलब्ध करने वाली कंपनी ने घी के दाम में 10% बढ़ोतरी की है यानी प्रति लीटर₹60 की बढ़ोतरी है दूध विक्रेता एवं उपभोक्ताओं में घी की कीमत में बढ़ोतरी की खबर से नाराजगी देखी जा रही है उन लोगों का कहना है की सुधा को कीमत बढ़ानी थी तो छठ के बाद करना चाहिए था बिहार वासियों का सबसे बड़ा सनातनियों का त्यौहार छठ है और भगवान पर चढ़ने वाला प्रसाद घी में बनाया जाता है इसलिए किसी भी तरह से दुरुस्त नहीं है
सुधा डेयरी के अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय पटना में बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन द्वारा लिया गया है !


रिपोर्टर