पठान टोली के महिलाओं ने मूर्ति विसर्जन को बताया यादगार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2026
- 2 views
रोहतास। सासाराम पठान टोली की महिलाओं ने मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को बनाया यादगार, नाचते-गाते फजलगंज तालाब पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं
सासाराम। शहर के पठान टोली में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं मूर्ति के साथ नाचते-गाते और उत्सव की खुशियां मनाते हुए फजलगंज तालाब पहुंचीं। महिलाओं की भारी भागीदारी ने विसर्जन कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विसर्जन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत के बीच महिलाएं पूरे जोश के साथ आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।
पठान टोली की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। महिलाओं के उत्साह और सामूहिक सहभागिता के बीच मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।


रिपोर्टर