फ्लाईओवर के उद्घाटन के बावजूद शहर के बीच से गुजर रहे हाइवा


रोहतास। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिल सके। लेकिन उद्घाटन के बावजूद शहर के बीच से हाइवा वाहनों का गुजरना यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

शहर के व्यस्त इलाकों से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब फ्लाईओवर का निर्माण और उद्घाटन हो चुका है, तो भारी वाहनों को शहर के बीच से गुजरने की अनुमति क्यों दी जा रही है?

अब देखना यह होगा कि यातायात पुलिस और संबंधित प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुचारु बना रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट