रिल बनाने में ट्रेन से लडका गिरकर घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 30, 2025
- 180 views
रोहतास । जिले के आरा-सासाराम यात्री गाड़ी से गिरकर एक नाबालिग घायल हो गया। इस संबंध में आसपास के लोगों से ज्ञात हुआ कि नाबालिग बच्चा ट्रेन में रील बनाने के उद्देश्य से स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसका हाथ हैंडल से छूट गया, जिससे वह ट्रेन से नीचे चला गया। इस घटना में उसका पैर जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया। घायल का नाम सहजाद है वह तिलौथू निवासी समसुद्दीन निएस का बेटा है।नाबालिग बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु उसके माता-पिता वाराणसी ले गये।


रिपोर्टर