लोक शिकायत में 15 मामले आए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 30, 2025
- 49 views
रोहतास। लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 15 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी,उदिता सिंह द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी, डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिक्रमगंज, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, डिहरी उपस्थित रहे। सुनवाई के क्रम में पाँच अपीलार्थी उपस्थित नहीं हुए। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान सुदर्शन पाठक, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सुनैना देवी, अमीरूला मियाँ, सूर्यवंश राय, सुशील कुमार सिंह की शिकायतों का निष्पादन किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु भी कई निर्देश दिये गये।


रिपोर्टर