तालाब के अतिरिक्त पानी की निकासी नही होने से मंदिर परिसर व लोगों के घरों में घुसा पानी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 04, 2025
- 568 views
तलेन । नगर के सारंगपुर रोड पर स्थित तालाब के अतिरिक्त पानी के निकासी नहीं होने से मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया साथ ही साथ ही आसपास के मकान में भी पानी पानी भर गया जिसके कारण आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या का मुख्य कारण तलेन महु रोड़ निर्माण करने वाली गोडसे कंपनी के ठेकेदार द्वारा रोड के दोनों तरफ नाली नहीं बनाने की वजह से क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई।केंद्रीय सडक निधि से अंतर्गत 65.5 करोड़ की लागत से बने तलेन महू रोड का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है मगर ठेकेदार द्वारा तलेन नगर मे बने सी सी रोड पहले तो दोनों साइड को कम कर दिया गया वही दोनों साइड नालिया बनानी थी मगर गोडसे कम्पनी के ठेकेदार ने नालिया नहीं बनायीं जिसमे नगर के बारवां रोड़ स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर व कसाई मोहल्ले स्थित मकानों में की पानी भरा गया है जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानिया का सामना करना पड़ रहा है वही रोड ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण के समय आम जनता को गुमराह किया गया जिसमे निर्माण के बाद नालिया निर्माण की बात कही थी मगर मगर अब ठेकेदार नाली निर्माण की मना कर रहा है वही इस समस्या को लेकर को काफ़ी हंगामा हुआ जिसके बाद मुख्य नगर परिषद अधिकारी गोविन्द सिंह मेचन अपनी नगर परिषद टीम को लेकर सारंगपुर रोड पर पहुंचे ।अब आस्थाई पानी की निकासी के लिए रोड खोद कर पाईप डालने की व्यवस्था की गई है। यदि रोड के दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं किया जाता है तो आप आम जनता को आगे भी इसका खमीयाज भुगतना करना पड़ेगा।


रिपोर्टर