दुर्गावती महाविद्यालय बिछिया डुमरी कैमूर में संस्कृतिक धारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत महाविद्यालय बिछियां के तत्वधान में संस्कृतिक धारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जितेंद्र पांडेय (नोडल ऑफिसर) रसायनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ममता कुमारी समाजशास्त्र विभाग थी। कार्यक्रम के माध्यम से ममता कुमारी ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार को प्रस्तुत करते हुए कहा कि एक शिक्षक का कार्य हैं कि छात्रों के  जीवन में बदलाव लाने का कार्य करना ,इस अवसर पर अपने विचार को प्रस्तुत करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ बदरे आलम ने कहा कि शिक्षा का मतलब समाज में परिवर्तन लाना और शिक्षा सिर्फ रटंत विद्या नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों का सर्वागिण विकास  को  ध्यान मे रखते हुवे शिक्षा दी जानी चाहिए। इस संदर्भ में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज हम शिक्षक दिवस पर यह तय करें की शिक्षा  सिर्फ क्लास रूम तक सिमित न रहे बल्कि समाज में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाये। समाजशास्त्र विभाग के डॉ अलका सिंह ने अपनी विचार में बताया कि शिक्षा का उद्देशय छात्रों का चरित्र- निर्माण करना होता हैं।अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ जीतेन्द्र पांडे ने एक शिक्षक का छात्रों के जीवन में और समाज में क्या होनी चाहिए उनकि भूमिका पर भी प्रकाश डालें। इस अवसर पर शिक्षा, शिक्षक की भूमिका,समाज में, राष्ट्र निर्माण में,छात्रों के जीवन में क्या-क्या प्रभाव हो सकता हैं,इस पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार प्रस्तुत किया।भौतिक विभाग के डॉ अमरेंद्र ठाकुर  ने छात्रों के बौद्धिक सम्पदा अधिकार पर जोर दिया तथा इतिहास विभाग के डॉ सुनील कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के  जीवन  को  रेखांकित किया वही हिंदी विभाग के  डॉ सुशील कुमार सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु के महत्व के ऊपर  प्रकाश डाला।

डॉ विवेक कुमार सिंह , भूगोल विभाग ने मंच का संचालन किया और कहा कि भारत का इतिहास और विश्व का इतिहास दोनों यह बताता हैं कि भारत के  गुरु  चाणक्य का विजय हुआ था।

इस कार्यक्रम मे ओम प्रकाश चौबे, रविशंकर पाण्डेय(दीपक)(कार्यक्रम पदाधिकारी एनएसएस) रोशनी कुमारी, अमरेंद्र सहाय ,राहुल कुमार सिंह, कुंदन कुमार तस्नीम खान और महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस   कार्यक्रम में  छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट