क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर श्रमिक समाज कल्याण संघ का आमरण अनशन शुरू
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Sep 11, 2025
- 189 views
आजमगढ़ । श्रमिक समाज कल्याण संघ, आजमगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन सिंह ने बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि अमर उजाला में 27 अगस्त को प्रकाशित समाचार "रोडवेज कार्यशाला में निजी वाहनों को किया जा रहा पेंट" के संबंध में संगठन ने क्षेत्रीय प्रबंधक को साक्ष्यों सहित शिकायत दी थी। इसके बावजूद कार्रवाई न करके प्रकरण को दबाने और पदाधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पूर्व में भी बेल्थरा रोड डिपो सहित अन्य डिपो में हजारों लीटर डीजल हेराफेरी, स्टॉक में सामग्री होने के बावजूद खरीदारी कराने, जाली प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने वाले कर्मचारी से धनउगाही करने जैसे मामलों को दबा दिया गया थाश्री सिंह ने चेतावनी दी है कि जब तक भ्रष्टाचार पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा ।


रिपोर्टर