मियाचक में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 12, 2026
- 19 views
अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, बाजार में भ्रमण कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मियाचक बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार के प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। उन्होंने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से बाजार में सुरक्षा का माहौल बना रहा।


रिपोर्टर