DEO मनीष कुमार सिंह के योगदान के बाद DOC, स्काउट अरविन्द कुमार सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात

बिहार---- रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह से जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अरविन्द सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में की शिष्टाचार मुलाकात।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह ने भारत स्काउट और गाइड, रोहतास द्वारा जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी।

उन्होंने जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करने के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा की।

साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं संगठन के विस्तार की कार्ययोजना से भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने स्काउटिंग गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।इस शिष्टाचार मुलाकात का मुख्य उद्देश्य जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट