पिपरी मुख्य नहर से कुङारी हाई स्कूल तक सड़क की लेवलिंग व सफाई का कार्य शुरू
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 12, 2026
- 3 views
धरना-प्रदर्शन के बाद सांसद ने दिया था आश्वासन, कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी
क्षेत्र की जनता की मांग और लगातार प्रयासों के बाद पिपरी मुख्य नहर से कुङारी हाई स्कूल तक जाने वाली सड़क पर लेवलिंग एवं सफाई का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने के कारण काफी दिनों से कार्य बाधित था, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों एवं आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान माननीय सांसद सुधाकर सिंह ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया था।
अब सांसद सुधाकर सिंह की पहल एवं प्रयास से उक्त सड़क पर लेवलिंग और सफाई का कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति सुधरने से स्कूली बच्चों, राहगीरों एवं आम जनता को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।


रिपोर्टर