पति पर पत्नी ने लगाया बदनामी और धमकी देने का आरोप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 13, 2025
- 205 views
भिवंडी। शांतिनगर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति शहनशाह आलम अंसारी ने न केवल उनकी बदनामी की बल्कि जान से मारने और बेटी की इज्जत को खतरे में डालने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी की तस्वीरें दिखाकर यह कहते हुए उसकी चरित्र पर उंगली उठाई कि "यह अच्छी औरत नहीं है"। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को धमकाया कि उनकी बेटी की भी समाज में बदनामी की जाएगी। महिला का आरोप है कि इस तरह के व्यवहार से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें शारीरिक व मानसिक छल का सामना करना पड़ा है।घटना की शिकायत 12 सितंबर को दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,352,356(2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर