ठाणे जिले में वोट चोरी विरोधी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कांग्रेस --- दयानंद चोरघे

भिवंडी। भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता पाने के लिए वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसके खिलाफ राज्य भर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में ठाणे ग्रामीण जिला कांग्रेस समिति ने 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक “वोट चोरी विरोधी हस्ताक्षर अभियान” चलाने का निर्णय लिया है। ठाणे ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष दयानंद चोरघे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “मतदार अधिकार यात्रा” के बाद अब दूसरे चरण में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत ठाणे ग्रामीण जिले के सभी ब्लॉकों और बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनसे हस्ताक्षर लिए जाएंगे।दयानंद चोरघे ने कहा कि जिला, तालुका और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। हर ब्लॉक अध्यक्ष, आघाडी, विभाग और सेल प्रमुखों को बूथ और मंडल स्तर पर जाकर लोगों को वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर इस अभियान को सफल बनाया जाए। साथ ही उन्होंने संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से भी आह्वान किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस हस्ताक्षर अभियान में बड़े पैमाने पर शामिल हों।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट