
मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी प्रशासन को चकमा दें थाना से हुआ फरार- सूत्र
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 20, 2025
- 1447 views
पूर्व में भी एक शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त से हुआ था फरार ,फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रशासन व्यस्त,
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनाढ़ी गांव से मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से हुआ फरार। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रशासन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव निवासी शोभा बिंद व एक अन्य भाई को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। प्रशासन द्वारा दोनों को थाना अंतर्गत बैठा कर पूछताछ के साथ ही जांच जारी था। इतने में मौका देख प्रशासन को चकमा देकर शोभा बिंद फरार हो गया। वहीं थाना अध्यक्ष से दूरभाष के माध्यम से जब बात किया गया तो उनके द्वारा विश्वास जनक जवाब नहीं दिया गया। वही अंचल पुलिस निरीक्षक मोहनियां व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के द्वारा एक-एक बार कॉल रिसीव करते हुए बताया गया कि एक जरूरी बैठक में है बाद में जानकारी ले जानकारी दिया जाएगा, वहीं बाद में अधिकारियों द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।पुलिस पदाधिकारी कैमूर से जब संपर्क किया गया तो उनके द्वारा भी कॉल का कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है प्रशासनिक अधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु व्यस्त रहे।जब आरोपी पकड़ में नहीं आया तो प्रशासन द्वारा आरोपी के पिता बुधन बिंद सहित परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्त में लेते हुए जांच जारी है।
पूर्व में भी एक शातिर चोर थाना से हुआ था फरार
आपको बता दें विगत 5 नवंबर 2023 को लगातार चोरी की घटनाओं से त्रस्त थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के ग्रामीणों ने एक शातिर चोर को पकड़ पुलिस के हवाले किया था,जो चोर अनेकों चोरी की घटनाओं में जेल भी जा चुका था। जिसे प्रशासन द्वारा 7 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को रिश्ता निभाते हुए थाना से ही जमानत देने की प्रक्रिया किया जा रहा था। इतने में चोर शौचालय जाने की बहाने पुलिस की गिरफ्त से चकमा देकर फरार हो गया था। वही सूत्रों की माने तो इस बार भी थाना अध्यक्ष द्वारा अपराधियों के साथ यारी की तैयारी में लापरवाही बरता गया, इतने में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया। समाचार प्रेषण समय तक अधिकारियों द्वारा व्यस्तता दिखाते हुए कॉल का कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रशासनिक पदाधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु व्यस्त है। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
रिपोर्टर