पीतल की दो मूर्तियाँ एवं एक घंटी के साथ किया गया दो गिरफ्तार


संवाददाता अयान खान

अकोढ़ी गोला।अकोढ़ीगोला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में मंदिर से चोरी की गई पीतल की मूर्तियों एवं अन्य पूजा सामग्री के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।कांड विवरण: थाना – अकोढ़ीगोला कांड संख्या – 43/2026 दिनांक – 31 जनवरी 2026 धारा – 331(4)/305(a) भा.न्या.सं. गिरफ्तार अभियुक्तगण:विशाल कुमार पाण्डेय पिता का नाम – श्रीभगवान पाण्डेय निवास – सुमरा, थाना – राजपुर गुड्डू पासवान पिता का नाम – बबन पासवान निवास – निमा, थाना – राजपुर रौशन कुमार पिता का नाम – विनोद सिंह निवास – गम्हरिया, थाना – अकोढ़ीगोला सोनु कुमार पिता का नाम – उमाशंकर सिंह निवास – सिंघौली, थाना – डालमियानगर, जिला – रोहतास उपरोक्त सभी अभियुक्तों को घटनास्थल से पीतल की दो मूर्तियाँ एवं एक घंटी बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के पश्चात चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि चोरी की पूरी घटना, अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका (यदि कोई हो) एवं चोरी की गई अन्य वस्तुओं का पता लगाया जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट