10 किलो गांजा के साथ तस्कर को धर दबोचा, शांतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भिवंडी। शहर में नशे के खिलाफ शांतीनगर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 10 किलो 396 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जब्त माल व अन्य सामान की कुल कीमत 2 लाख 5 हजार 500 रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, शांतीनगर पुलिस परिमंडल-2 के अंतर्गत एपीआई सुरेश चोपड़े और उनकी टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस सिपाही प्रशांत बर्वे को सूचना मिली कि न्यू पाइपलाइन इलाके में एक संदिग्ध बैग लेकर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने शाम करीब सवा पांच बजे मौके पर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबु कृष्णा निरेटी (49), निवासी सायन-धारावी, मुंबई और पेशा से चालक बताया। पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके सूटकेस से 10 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका वजन 10 किलो 396 ग्राम निकला। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 2 हजार नकद भी जब्त किया गया। शांतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 20(ब) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि बाबु कृष्णा किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह का हिस्सा है और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, एसीपी सचिन सांगले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड, पोनि (गुन्हे) अतुल अडूरकर और पोनि (प्रशासन) विनोद पाटील के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में एपीआई सुरेश चोपड़े, पोहवा रिजवान सैय्यद, राजेश पाटील, निलेश महाले तथा पोशि प्रशांत बर्वे, रोशन जाधव, नाजीम शेख, भुषण पाटील, निलेश पाटील आदि शामिल थे। शांतीनगर पुलिस की इस सफलता से भिवंडी में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट