किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार मंडी समिति कि बैठक आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 27, 2025
- 159 views
राजगढ । किसानों की समृद्धि और हितों के लिए शनिवार को कृषि उपज मंडी समिति पचोर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा,नगर परिषद अध्यक्ष श्री विकास करोड़िया, मंडल अध्यक्ष श्री विकास दीक्षित, उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। सोयाबीन के लिए भावांतर योजना लागू होगी। किसान पूर्व की तरह मंडियों में सोयाबीन का विक्रय कर पाएंगे।यदि विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम होगा, तो उसका अंतर (घाटा) सरकार द्वारा सीधे किसानों के खाते में दिया जाएगा।भावांतर योजना में पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन का मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। इस अवसर पर मंडी समिति अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।


रिपोर्टर