एसडीओ ने जारी किया निर्देश


रोहतास । जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल द्वारा दुर्गा पूजा, 2025 के दौरान 29.09.2025 से 02.10.2025 तक भारी वाहनों के परिचालन पर समय-सीमा में संशोधन के संबंध में है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटना की संभावना कम की जा सके।


 मुख्य आदेश सारांश भारी वाहनों का परिचालन दिनांक 29.09.2025 से 02.10.2025 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 11:00 बजे तक बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र में रोका जाएगा।खाद्यान्न, पीडीएस खाद्यान्न, दूध, पेट्रोल-डीजल, भारतीय डाक सेवा, NHAI के वाहन तथा आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। पूजा पंडाल में भारी श्रद्धालु आने के कारण ट्रैफिक जाम तथा दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।


वाहन मालिकों/चालकों के लिए निर्देश।यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। अनावश्यक वाहन लेकर बाजार न जाएं। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनेंगे। दो पहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति नहीं बैठेंगे।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष एवं नगर परिषद के कार्यपालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित अवधि में भारी वाहनों का परिचालन बंद रहे। ट्रांसपोर्टर संघ को नो-एंट्री नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट