भारी बारिश को लेकर एलर्ट जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 04, 2025
- 71 views
रोहतास।भारतीय मौसम विभाग के द्वारा रोहतास जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते रात जिले में भारी बारिश हुई है,ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है। उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा पीएचईडी को पेय जलापूर्ति को लेकर निर्देश देते हुए सदर अस्पताल एवं सभी पीएचसी को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। क्षेत्रों में भ्रमण कर सड़कों पर गिरे पेड़ों को नगर-निकायों द्वारा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ देर में यातायात सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। कई इलाकों में पेड़ों के गिर जाने से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके लिए विद्युत विभाग तथा प्रशासन की टीम पेड़ों को हटाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू करने में लगी हुईं है। कुछ ही घंटों के अंदर विद्युत आपूर्ति चालू होने की संभावना है। नगर निगम सासाराम द्वारा ड्रेनेज लेवल घटाया जा रहा है। आने वाले लगभग दो घंटे के अंदर जलजमाव का पानी निकल जायेगा। सोन उच्च- स्तरीय नहर में जलस्राव तथा 600 क्यूसेक से घटाकर 200 क्यूसेक कर दिया गया है। दो दिन पहले जलस्राव1481 क्यूसेक चल रहा था। जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीआरएफ टीम द्वारा राहत बचाव का कार्य डेहरी-जमुहार में किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06184226093 या मोबाइल नंबर 9430019550 पर संपर्क किया जा सकता है।


रिपोर्टर