रोहतास में 96.8 एम एम बारिश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 04, 2025
- 122 views
रोहतास ।जिले में रातभर हुई बारिश के कारण सभी नहरों व नदियों का जलस्तर काफ़ी बढ़ा हुआ है। ऐसे में नदियों व नहरों में नहाने, तैराकी, या अन्य प्रयोजनों से न उतरें। जान माल की क्षति संभावित है। कृपया बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें।
विशेष रूप से सोन टीला पर न जाएं। जलस्तर पुनः बढ़ने वाला है। झरने रौद्र रूप में है, ऐसे में वहां न जाएं।
जिला प्रशासन की अपील है कि आप सभी सजग और सतर्क रहें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदी किनारे व निचले इलाकों में न जाएं। मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं और निर्देशों का पालन करें।
किसी भी सहायता, बाढ़ की स्थिति में व अधिक जानकारी के लिए आपातकालीन संचालन केंद्र नंबर 06184226093 पर संपर्क करें।


रिपोर्टर