धोखाधड़ी से 12594 रुपए पीड़ित के फोन खाते से किया गया निकासी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 05, 2025
- 139 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआंं(कैमूर)-- अनुमंडल के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के निरंजनपुर गांव निवासी शिव कुमार (पिता: रमेश कुमार सिंह) को किसी व्यक्ति ने खुद को चैनपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) से बताते हुए फोन किया।झांसा दिया गया कि पत्नी के खाते में सरकारी योजना के तहत ₹8000 भेजे जा रहे हैं, क्योंकि उनके घर बच्चा हुआ है।आरोपी ने घर के कुछ लोगो का नाम लिया जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया। बातों में उलझाकर खाते की जानकारी या OTP प्राप्त कर लिया गया। खाते से ₹12,594 की निकासी हो गई।
बाद में जब पीड़ित को अन्य पेमेंट करने की आवश्यकता पड़ी तब खाते में पैसा नहीं दिखा, तब धोखाधड़ी का एहसास हुआ।पीड़ित ने तुरंत भभुआ साइबर थाना जाकर शिकायत की।

रिपोर्टर