वन्य जीव सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 07, 2025
- 96 views
बिहार जागरण सुनील कुमार
*रोहतास*।वन्यप्राणी सप्ताह 2025 के तहत कनोडिया पम्प स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फॉरेस्टर अमलेश कुमार, स्कूल निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर असोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, वनरक्षक रोहित कुमार, कवि किशोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस शैक्षणिक पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि जागृत करना था।
इस कार्यक्रम के तहत वन और वन्य जीवों पर निबंध प्रतियोगिता कक्षा - 6 और कक्षा - 7 के छात्रों के बीच आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर फॉरेस्टर अमलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सभी विद्यार्थियों को वन और वन्यजीवों को बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा - 7 से आरव मेहता द्वितीय कक्षा - 6 के श्रेया सिंह और तृतीय कक्षा - 7 से आर्यन कुमार स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रोहतास वन विभाग तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्कूल निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि रोहतास डीएफओ के निर्देश पर मंगलवार को वन्यप्राणी सप्ताह 2025 के तहत रोहतास वन विभाग कार्यालय से सासाराम नेहरू पार्क तक जागरूकता रैली निकाली गई ।वहीं वन्यप्राणी सप्ताह 2025 के आखरी दिन दिनांक 8 अक्तूबर 2025 को संत जोसेफ स्कूल परिसर में जूनियर सेक्शन के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाएंगी ।


रिपोर्टर