डीएम ने स्वीप कार्यक्रम का विडियो कांफ्रेंसिंग जांच किया


रोहतास।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा चुनाव-2025 के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गयी। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, रोहतास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, स्वीप कोषांग के प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी एवं डीपीएम जीविका के द्वारा भाग लिया गया।

समीक्षोपरांत निम्नांकित दिशा निर्देश दिया गया:-

जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया जिन महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अभी तक नहीं जुड़ा हुआ है वैसे मतदाताओं का नाम प्रपत्र-6 में भरते हुए अगले 10.10.2025 तक जांच कर जुड़वाना सुनिश्चित करें इसके अतिरिक्त जितने जीविका दीदी समूह से जुड़ी हैं उनमें से जितने जीविका दीदियों का नाम अभी तक मतदाता सूची नहीं जुड़ा है उन्हें भी अभियान चला कर उक्त निर्धारित तिथि तक जुड़वाना सुनिश्चित करें।

 स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि उक्त महिला मतदाताओं/जीविका दीदियों के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने आदि के कार्यों कि सतत् निगरानी करते हुए शतप्रतिशत महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी गहिला का नाम मतदाता सूची में है या नहीं अगर है तो ठीक है और यदि नहीं है तो अविलंब अगले दो दिनों के अंदर फार्म/प्रपत्र-06 भरवाकर नाम जुड़वाना सुनिश्चित करेंगे।

 सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वीप के माध्यम से अभियान चलाकर महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाते हुए संबंधित बीएलओ से इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि फार्म- 6 से संबंधित कार्य संबंधित बी.एल.ओ द्वारा ही कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रार्तगत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के सेविका / सहायिकाओं को मतदाता सूची की एक प्रति उपलब्ध कराते हुए यह सुनिश्चित कराए कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी हुई सभी महिलाओं का नाम मतदाता सूची शामिल करना सुनिश्चित करेंगे।

 सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधि वी.ओ. (ग्राम संगठन) अपने स्तर से महिला वोटर का नाम जोड़ना सुनिश्चित करेंगे ज्ञात हो कि जिले में कुल वी.ओ. की संख्या 1757 है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट