पुलिस को चकमा देकर भागा चालक, सब्जी लदे पिकअप से लाखों की शराब बरामद

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का मामला सामने आया है। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समहुता मोड़ के पास सर्विस रोड से पुलिस ने सब्जी लदे एक पिकअप से कुल 454.14 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जब्त पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर UP63CT 5330 है। वाहन से 224.64 लीटर ऑफिसर्स चॉइस विदेशी शराब, 9 लीटर रॉयल स्टैग, 9 लीटर रॉयल चैलेंजर्स, 151.50 लीटर किंगफिशर बीयर और 60 लीटर टुबॉर्ग बीयर बरामद की गई। पुलिस ने शराब और पिकअप को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट