कर्मनाशा बाजार में दुकान से चोरी हुई स्कूटी बरामद, यूपी का युवक गिरफ्तार

संवाददाता पिन्टू कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर):-- स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार में एक दुकान से चोरी हुई स्कूटी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही कुंभापुर गांव निवासी स्व. दिनकर सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह उर्फ तूफानी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की स्कूटी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मनाशा बाजार में अमरनाथ यादव की दुकान से शनिवार की रात के समय स्कूटी चोरी हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित की ओर से दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।  इस मामले में रविवार को दुर्गावती थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दिग्विजय सिंह उर्फ तूफानी सिंह को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट