भागीरथी कुंवर के श्राद्ध में पहुंचे अधिवक्ता, तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के अधिवक्ता अतुल कुमार तिवारी उर्फ लक्की तिवारी की माता भागीरथी कुंवर के श्राद्ध कार्यक्रम में सोमवार, 19 अक्टूबर को बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे भभुआ वार्ड नंबर-18 स्थित भागीरथी पैलेस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय के साथ अधिवक्ताओं ने भागीरथी कुंवर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की बताया गया कि भागीरथी कुंवर का 7 अक्टूबर 2026 को अस्वस्थता के कारण निधन हो गया था


श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी सहित ऋषभ कुमार मौर्य, गोपाल तिवारी, रजनीकांत शुक्ला, प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रभाकर कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, आदित्य सिंह, अशोक कुमार राय, प्रदीप कुमार, शिवशंकर सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामलाल सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट