आरपीएफ व सीआईबी की बड़ी कार्यवाही करीब-28 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 20, 2026
- 1 views
उड़ीसा से आ रहा था करीब चौदह लाख का गांजा बिहार के नबीनगर में बरामद तस्करी में महिला तस्कर भी शामिल
अखिल भारतीय समाचार
बिहार--- दिनांक-19/10/26 को मुखबिर खास एवं नारकोटिक्स विभाग पटना द्वारा गाड़ी संख्या-18523 अप से गांजा तस्करी की दी गई सूचना के सत्यापन एवं गांजे के साथ संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-नबीनगर, डेहरी आंन सोन एवं जपला एवं अपराध सूचना के निम्न अधिकारी एवं जवानों निरीक्षक राम विलास राम,उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद,आरक्षी राकेश कुमार,आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा महिला आरक्षी प्रीति कुमारी,प्रधान आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा,आरक्षी शिवकांत,प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय,प्रधान आरक्षी कमलेश कुमार,आरक्षी महेश ठाकुर एवं आरक्षी वीपिन कुमार की एक विशेष टीम बनाकर गाड़ी संख्या-18523 अप के नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-02 पर समय करीब-07:58 बजे आने पर कोच संख्या-B1 को चेक करने पर अनुज कुमार,उम्र करीब-28 वर्ष, पिता-मदन कुमार गुप्ता,निवासी-चिंतामनपुर, थाना-मुफ्फसिल सासाराम, जिला-रोहतास(बिहार) को एक ट्रॉली बैग एवं एक पिट्ठू बैग एवं पिंकी देवी,उम्र करीब-28 वर्ष, पत्नी-कृष्णा कुमार, निवासी- वार्ड संख्या-21,सती स्थान,शिवाजी नगर,थाना-मसौढी, जिला-पटना को एक ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ा गया।जब उनके कब्जे के ट्रॉली बैग एवं पिट्ठू बैग को उनसे दिखाने को कहा गया तो सेलो टेप में लपेटा हुआ गांजा बरामद हुआ। गांजे जैसा मादक पदार्थ रखें होने की पुष्टि होने पर मामला मादक पदार्थ का पाकर संबंधित रेल थाना सोननगर एवं राजपत्रित अधिकारी को सूचित करते हुए उन्हें महिला पुलिसकर्मियों/सफाई कर्मचारी के संरक्षण में रखते हुए मामला मादक पदार्थ का पाकर संबंधित रेल थाना सोननगर एवं राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया।सूचना पर समय-11:50 बजे राजस्व पदाधिकारी नबीनगर श्री सुनील उरांव उपस्थित हुए जिनके समक्ष विडियो ग्राफी कराते हुए हमराह बल सदस्यों आरक्षी राकेश कुमार एवं महिला आरक्षी प्रीति कुमारी को गवाह बनाते हुए विधिवत तलाशी लेने पर अनुज कुमार के कब्जे के Fasttrack लिखे नीले रंग क पिट्ठू बैग एवं Aristocrat लिखे नीले रंग के ट्रॉली बैग में खाकी रंग के सेलोटेप से लपेटकर रखा कुल-15 पैकेट गांजा जैसा मादक पदार्थ कुल वजन-18.994 किलोग्राम जबकि पिंकी देवी के कब्जे के Magnum लिखे काले रंग के ट्रॉली बैग में खाकी रंग के सेलोटेप से लपेटकर रखा 08 पैकेट गांजा जैसा मादक पदार्थ कुल वजन-8.435 किलोग्राम बरामद हुआ। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल वजन -27.429 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत तेरह लाख,एकहत्तर हजार, चार सौ पचास रुपए है।
बरामद अवैध गांजे को विधिक नियमों का पालन करते हुए जब्ती सूची बनाते हुए निरीक्षक राम विलास राम द्वारा जप्त किया गया। गांजा तस्करी के अपराध में संलिप्तता के पुख्ता सबूत पाकर अनुज कुमार को एवं पिंकी देवी को उनके अपराध से अवगत कराकर महिला आरक्षी प्रीति कुमारी के सहयोग से गिरफ्तारी नियमों का पालन करते हुए मेरे गिरफ्तार किया गया।निरीक्षक राम विलास राम,रेलवे सुरक्षा बल-नबीनगर के लिखित शिकायत पत्र के साथ जप्त गांजा एवं गिरफ्तार शुदा अनुज कुमार एवं पिंकी देवी को अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना-सोननगर को सुपुर्द किया गया।दिये गये शिकायतपत्र के आधार पर राजकीय रेल थाना/ सोननगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


रिपोर्टर