मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न


रोहतास।बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कैलेन्डर अनुसर रविवार को प्रशिक्षण स्थल डीएवी स्कूल, अदमापुर, सासाराम में दो पालियों में यथा प्रथम पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02.00 बजे से 04.30 बजे तक द्वितीय मतदान कमिर्यो को उनके कार्य एवं दायित्व का प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।` प्रशिक्षण में द्वितीय मतदान कर्मियों को ईवीएम हैण्डस ऑन तथा मतदान से संबंधित आवश्यक कार्यों एवं प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गयी।

द्वितीय मतदान कर्मियों का कार्य एवं दायित्व निम्नवत् है

अमिट स्याही का प्रभारी रहेंगे।

 मतदाता पंजी 17 (A) का प्रभारी रहेंगे।

प्रथम मतदान पदाधिकारी के पहचान के बाद मतदाता की सूचना 17A रजिस्टर में दर्ज करेंगे और मतदाताओं का हस्ताक्षर/ अंगुठे का निशान लेंगे।

 मतदाता के बाएं तर्जनी के प्रथम जोड़ से नाखून के अन्त तक एक रेखा में स्टीक के माध्यम से अमिट स्याही लगायेंगे।

 जो मतदाता EPIC/Voter Slip के आधार पर मतदान करते है तो 17A रजिस्टर के कॉलम (3) में EP अथवा VS लिखेंगे । अन्य पहचान पत्र के मामले में अंतिम चार अंक दर्ज करेंगे। मतदाता को मत देने हेतु मतदाता पर्ची जारी करेंगे।

`प्रथम पाली में कुल संख्या 1800 के विरुद्ध 1776 तथा द्वितीय पाली में कुल संख्या 1715 के विरुद्ध 1673 द्वितीय मतदान कर्मी उपस्थित हुए। उपस्थिति विवरणी / प्रतिवेदन तैयार कर कार्मिक प्रबंधन कोषांग को भेज दिया गया।`

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट