डीएम ने की स्वीप कोषांग की बैठक


रोहतास ।बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा यह निर्देश दिया गया की सभी नोडल पदाधिकारी जिले के प्रत्येक प्रखंड में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएंगे एवं क्षेत्र भ्रमण करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने अभियान के तहत पहला वोट महिलाओं के नाम के अंतर्गत सुबह 9:00 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं से वोट करने का निर्देश दिया है।जिले में प्रतिदिन स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान में बेस्ट कार्य करने वाले टॉप 5 कर्मी को अवार्ड दिया जाएगा। स्वीप कोषांग के नोडल को निर्देश दिया गया है प्रतिदिन गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग करना सुनिश्चित करेंगे।फजलगंज मल्टीपर्पस हॉल में प्रत्येक दिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम करना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट