आंगनबाड़ी एजुकेटर भर्ती में धांधली के आरोप, बीएसए राजीव पाठक घिरे सवालों में


आज़मगढ़। ज़िले में आंगनबाड़ी एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक पर रिश्वत लेकर चयन करने और शासनादेशों की खुली अवहेलना करने के आरोप लगाए हैं।अभ्यर्थियों का कहना है कि मेरिट सूची को नज़रअंदाज़ कर मनमाने तरीके से चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले ही जिलाधिकारी आज़मगढ़ को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई।जब अभ्यर्थियों ने पत्रकारों के साथ मिलकर बीएसए राजीव पाठक से इस विषय पर ,  वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान उन्हें अपना मोबाइल भी खोलना पड़ा, फिर भी वे आरोपों का ठोस उत्तर नहीं दे पाए।मीडिया द्वारा बयान मांगे जाने पर बीएसए मौके से चले गए। इससे नाराज़ अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो वे अपनी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट