देर रात छठ घाटों पर पहुंचे DM और SDM सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 11, 2026
- 2 views
रोहतास।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं सासाराम की अनुमंडल पदाधिकारी प्रिया रानी ने बेदा छठ घाट सहित सासाराम नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
देर रात तक घाटों पर पहुंचकर तैयारियों की निगरानी करना प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।
छठव्रतियों की आस्था का सम्मान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता!


रिपोर्टर