छठ पूजा-2026 को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, डेहरी में 15-16 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों का परिचालन बंद, जानें पार्किंग और वैकल्पिक रूट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 11, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय (डेहरी), रोहतास द्वारा छठ पूजा-2026 के अवसर पर *TRAFFIC ADVISORY* जारी किया गया
-
*डेहरी नगर थाना क्षेत्र:*
- *पाली रोड से आने वाले श्रद्धालुओं* को पाली रोड में किसी प्रकार के वाहन से आने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें वैकल्पिक रूट के रूप में पश्चिम मोहन बिगहा, इस्लामगंज, अम्बेडकर चौक, रामारानी मोड़, तारबगला मोड़ होते हुए आई.टी.आई. एनीकट में बनाये गये पार्किंग स्थल तक वाहन ले जाने की अनुमति दी गई है।
- *अम्बेडकर चौक डेहरी बाजार की ओर* किसी भी प्रकार की वाहनों को थाना मोड़ होते हुए छठ घाट पर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें अम्बेडकर चौक से रामारानी होते हुए तारबगला मोड़ से एनीकट पार्किंग स्थल पर जाने की अनुमति होगी।
- *तारबगला मोड़ से थाना चौक की ओर* जाने के लिए किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें तारबगला मोड़ से एनीकट स्थित पार्किंग स्थल पर जाने की अनुमति होगी।
रोहतास पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यातायात संबंधित इन दिशा-निर्देशों के पालन में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि छठ पूजा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।नाया जा सके।


रिपोर्टर