इंदिरा गांधी की41 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 31, 2025
- 54 views
रोहतास ।आजाद भारत के प्रधानमंत्री लौह महिला श्रीमती इन्दिरा गांधी की 41वीं पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में रोहतास जिला के कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा गांधी आश्रम सासाराम में पुष्पअर्पित कर याद किया गया जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देकर देश को मजबूत और शक्तिशाली बनाने का काम किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरिम सरकार के गृह मंत्री की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एकीकृत कर भारत की एकता और अखंडता के संकल्प को याद किया जाता है इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों में राजेश्वर कुशवाहा, रामनारायण राम, धनंजय सिंह, डॉ जावेद अख्तर, तौफीक अहमद मकरानी, अश्विनी कुमार पासवान, मनोरंजन यादव, अली हुसैन इदरीसी, मो रिंकू, सुहैल आलम ताजी, शादाब अंसारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया।


रिपोर्टर