खाने के विवाद में पांच गिरफ्तार


रोहतास । जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के एनएच-2 पर स्थित हाइवे हंगामा होटल पर बीते गुरुवार की रात खाने के बिल-भुगतान को लेकर उत्पन्न विवाद में पहुँची पुलिस ने पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर प्रेस को बताया कि काराकाट थानाक्षेत्र के औदानी बिगहा निवासी अशोक कुमार,चेनारी थाना के भारतलवा गाँव निवासी गोपाल कुमार तथा प्रगति कुमार,शिवसागर थाना के भद्रशीला गाँव निवासी अनुपलाल और शिवसागर के सिराजुद्दीन राइन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियुक्त ब्रजेश यादव जो पुलिस पकड़ से बाहर है,उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, को धर-दबोचने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि बिल-भुगतान को लेकर अभियुक्तों द्वारा चलायी गयी गोली में होटल का वेटर नीतीश कुमार जो गयाजी के सिंधुगढ़ थाना के कर्मा-भवारी का निवासी है, घायल हो गया। नीतीश को बेहतर इलाज के लिए बनारस के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 7.65 एम. एम. का दो खोखा,एक मैगजीन लगा पिस्टल, एक खाली मैगजीन, चार जिन्दा कारतूस, 7.65 का चार जिन्दा कारतूस, चार 12 बोर का खोखा, तीन 12 बोर का जिन्दा कारतूस, एक पिस्टल का होलिस्टर तथा चार मोबाईल बरामद किया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों की धर-पकड़ में अनेक थाना के थानाध्यक्ष अपने पुलिस-बल के साथ शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट