राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बेलाॅव पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 31, 2025
- 64 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बेलांव थाना अध्यक्ष चंद्रप्रभा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई, जो थाना परिसर से निकलकर बेलांव बाजार का भ्रमण करते हुए थाने पर जाक समाप्त की गई, थाना अध्यक्ष चंद्रप्रभा ने बताया कि, राष्ट्रीय एकता का अभिप्राय है संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में बांधना, पूरे भारत में 31 अक्टूबर को वल्लभभाई पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। आज देश के युवाओं को यह समझने की जरूरत है की एकता देश के लिए कितनी जरूरी है, ऐसे दिन ही युवाओं को इस दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं, आज के समय में एकता इस तरह खंडित हो चुकी है कि इसका महत्व सबसे पहले परिवार जो कि समाज की सबसे पहली इकाई है को समझना चाहिए, क्योंकि आज परिवार में ही एकता नहीं है और अगर समाज में एकता नहीं होगी तो गांव शहर राज्य एवं देश में कैसे हम एकता की उम्मीद रख सकते हैं। देश को गुलामी सांप्रदायिक झगड़ा दंगों से बचने के लिए देश में राष्ट्रीय एकता का होना अति आवश्यक है। रैली में पी एस आई दीपक कुमार,एस आई मो फिरोज, एस आई परमहंस कुमार, एस आई रितेश रंजन,गोपाल कुमार सहित सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी चौकीदार शामिल रहे|


रिपोर्टर