आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दुर्गावती पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण सद्भाव व निष्पक्ष तरीके से होगा मतदान 

संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- दुर्गावती थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर दुर्गावती पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। बता दें कि फ्लैग मार्च की अध्यक्षता दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने की। फ्लैग मार्च दुर्गावती थाना से शुरू की गई जो दुर्गावती बाजार से होते हुए कर्णपुरा, सावत, आदर्श नुआंव, चेहरियां, कल्याणपुर,  करारी के रास्ते कर्मनाशा, खजुरा, महमूदगंज, मरहियां होते हुए पुनः दुर्गावती थाने में सम्पन्न की गई। इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को ले अर्द्धसैनिक बलों के साथ दुर्गावती थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदान के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना साथ हीं आमजनों के वोट देने को प्रेरित करना, सभी बूथों पर शांति व्यवस्था कायम करना है। वहीं आचार संहिता को देखते हुए क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिग भी की जा रही है। बाइक पर ट्रिपल लोडिग, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही, अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च से मतदाताओं में आत्मविश्वास भरना है ताकि वे निर्भिक होकर वोटिग कर सकें।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट