दोपहर 1 बजे तक 49.89% मतदान, चैनपुर और मोहनियां में मतदाता सबसे आगे

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- 11 नवंबर, 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत कैमूर जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और वे सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 49.89% मतदान दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अपराह्न 01:00 बजे तक मतदान प्रतिशत उत्साहजनक रहा है। सबसे अधिक मतदान चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहाँ 50.91% मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए हैं। वहीं, मोहनियां विधानसभा क्षेत्र भी मतदान के मामले में पीछे नहीं है और यहाँ 50.69% मतदान दर्ज किया गया है। भभुआ विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 49.42% मतदान हुआ है, जबकि रामगढ़ में यह आंकड़ा 47.63% रहा। जिले के आलाधिकारियों ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भभुआ के एक मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान कर लोगों से बढ़-चढ़कर इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की।

कैमूर जिले में विधानसभावार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक):


विधानसभा क्षेत्र  संख्या मतदान प्रतिशत

रामगढ़                203                         47.63%

मोहनियां।                 204                  50.69%

भभुआ                 205                  49.42%

चैनपुर                  206                  50.91%


यह मतदान प्रक्रिया बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का हिस्सा है, जिसके तहत आज राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य भर में दोपहर 1 बजे तक कुल 47.62% मतदान होने की खबर है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम   किए गए हैं और शाम तक मतदान जारी रहेगा। अंतिम आंकड़े मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट