टेंपो और ट्रक की टक्कर,एक महिला की मौत,आठ घायल,रेफर

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला अंतर्गत मोहनियां थाना क्षेत्र के मामा देवगांव के पास NH 319 पर टेंपो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं टेंपो में सवार रहे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी लोगों को उपचार करने के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया जहां चिकित्सक ने सभी की स्थिति नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव के रहने वाले हैं जो बीती रात मोहनिया शहर के होंडा एजेंसी के समीप राधे कृष्णा मैरेज हॉल मे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस टेंपो से अपने गांव मामा देव जा रहे थे इस दौरान ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई-

घायलों की पहचान मामा देवगांव के रामलाल पासी का 35 वर्षीय पुत्र संतोष, वकील मौर्य का 35 वर्षीय पुत्र सरोज, महेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी, राजगिरी सिंह की 16 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी, राजगिरी सिंह की 40 वर्षीय पत्नी उषा देवी, कैलाश सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सुगंधा देवी, शिव वचन की 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी, ईश्वर की 40 वर्षीय पत्नी जमुना देवी बताई जा रही है। वहीं मृत महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव के धीरेंद्र कुशवाहा की 39 वर्षीय पत्नी देवंती देवी के रूप में की गई है। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा NH 319 पर मामा देवगांव के पास थोड़ी देर के लिए जाम कर दिया गया था। सूचना पर पहुंची मोहनियां पुलिस लोगों को समझा बुझा कर-सड़क से जाम हटवाया और ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


मोहनियां थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक और टेंपो की मामा देव गांव के पास NH 319 पर टक्कर हुई है। एक महिला की मौत हुई है 8 लोग घायल हुए हैं। सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में शामिल ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट