तीन सीटों पर एनडीए की जीत तो एक सीट बहुजन समाज पार्टी को हुआ प्राप्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 15, 2025
- 92 views
मतगणना केंद्र पर हुआ भारी बवाल चला ईंट पत्थर प्रशासनिक कर्मी में हुए घायल
कैमूर-- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना देर शाम तक हुआ संपन्न तीन सीटों पर एनडीए की जीत तो एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी को हुआ प्राप्त। आपको बताते चले कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जिला में मतदान द्वितीय चरण 11 नवंबर को हुआ था। जिला में कुल विधानसभा क्षेत्रों की संख्या चार है, जिसमें 48 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला होना था जिसमें 44 पुरुष एवं 04 महिला उम्मीदवार शामिल थे। जिला के मोहनियां शहर स्थित बाजार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया था, 14 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवारों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधी जीत की कयास लगाए हुए इंतजार करते रहे। अंततः इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई। मोहनियां विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगीता कुमारी ने 18,752 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 76,290 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर पासवान रहे, जिन्हें 57,538 वोट मिले। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के ओमप्रकाश नारायण 32,263 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जन सुराज पार्टी की गीता देवी को 14,128 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव में 2,952 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद न करते हुए नोटा (NOTA) का विकल्प चुना।
वही भभुआं विधानसभा सीट से भाजपा के भरत बिंद ने शानदार जीत दर्ज की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीरेंद्र कुमार सिंह को 24,415 मतों के विशाल अंतर से हराया। भरत बिंद को कुल 80,039 वोट मिले, जबकि बीरेंद्र कुमार सिंह 55,624 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मतगणना के शुरुआती दौर से ही भरत बिंद ने बढ़त बना ली थी जो अंत तक कायम रही। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विकास सिंह 39,711 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जन सुराज पार्टी के जैनेंद्र कुमार आर्य को 6,775 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के विकास कुमार तिवारी को 6,244 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के मोहम्मद अमीरूद्दीन अंसारी को 1,138 वोटों से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी शिसुपाल सिंह को 778 और अजीत कुमार पटेल को 722 वोट मिले। वहीं, 1,927 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का बटन दबाकर किसी भी उम्मीदवार को अपना मत नहीं दिया।
तो चैनपुर विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार मो० जमा खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बृज किशोर बिंद को 8,362 मतों के अंतर से हराकर अपनी जीत दर्ज की।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मो० जमा खान को कुल 70,876 वोट मिले, जबकि बृज किशोर बिंद को 62,514 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के धीरज कुमार सिंह 51,200 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि पिछले चुनाव में बृज किशोर बिंद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार थे और मो० जमा खान ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार दोनों ही नेताओं ने पार्टियां बदल ली थीं।मो० जमा खान बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे।
इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें कई निर्दलीय भी शामिल थे। आम आदमी पार्टी के राम राज शर्मा को 1,980 वोट मिले, जबकि जन सुराज पार्टी के हेमंत कुमार चौबे ने 6,877 मत हासिल किए। नोटा का विकल्प चुनने वालों की संख्या 1,321 रही।
वही रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश कुमार सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोटों के मामूली अंतर से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की।
मतगणना के अंतिम नतीजों के अनुसार, बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव को कुल 72,689 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक कुमार सिंह 72,659 वोट हासिल कर सके। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अजीत कुमार 41,480 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जन सुराज पार्टी के आनन्द कुमार सिंह को 4,426 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में 1,154 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना
मतगणना केंद्र पर हुआ भारी बवाल चला ईंट पत्थर प्रशासनिक कर्मी हुए घायल
रामगढ़ विधानसभा सीट के मतगणना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव देखा जा रहा था वहीं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव किया जाने लगा जिसमें तीन पुलिस कर्मि घायल हो गए, घायलों को इलाज हेतु तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वही मौके पर उपस्थित निर्वाचन पदाधिकारी के गाड़ी में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आग लगा दिया। सूत्रों की माने तो प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करना पड़ा। वही प्रशासन द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।


रिपोर्टर