रेलवे पुलिस मोर तितिर एवं हरियल कबूतर को किया जब्त

संवाददाता पारसनाथ दुबे 

डिहरी आनसोन रोहतास।रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन की बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें एक वन्य जीव तस्कर को 33 अदद मोर,05 तीतर एवं 02 हरियल कबूतर के साथ गिरफ्तार किया है।

भारतीय राष्ट्रीय पक्षी की तस्करी करते आरपीएफ ने एक गिरफतार किया है।वन्य जीव संरक्षण के तहत आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्यवाही कुल 40 जीवित पक्षियों के साथ तस्कर को गिरफतार किया है।


                    रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-डेहरी ऑन सोन को गाड़ी संख्या-12312 डाउन से पक्षियों की तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर निरीक्षक रामविलास राम,उप निरीक्षक कुमार गौरव,सहायक उप निरीक्षक हरे राम कुमार,प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा,प्रधान आरक्षी संतोष कुमार पासवान,आरक्षी अभिमन्यु सिंह आरक्षी अंगद कुमार तिवारी एवं आरक्षी सर्वोदय पासवान की एक टीम के द्वारा गाड़ी संख्या 12312 डाउन को डेहरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचने के बाद चेक करने पर उक्त ट्रेन के कोच संख्या-S7 के शौचालय से एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में प्लास्टिक के तीन बड़े-बड़े झोलों को साथ पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम एवं पता विक्रम मुखर्जी,उम्र करीब-22 वर्ष,पिता-विष्णु मुखर्जी,निवासी-गोपालपुर, थाना-कांडी,जिला-मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) बताया।उसके कब्जे के तीनों थैलों को विधिवत चेक करने पर भारी मात्रा में जीवित 33 अदद राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ 05 तीतर एवं 02 हरियल कबूतर पक्षी बरामद हुए। सभी बरामद जीवित पक्षियों को विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त करते हुए वन्य जीव तस्कर विक्रम मुखर्जी को भी गिरफ्तारी नियमों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। एवं समस्त आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जप्त जीवित पक्षियों एवं वन्य जीव तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग डेहरी आंन सोन को सुपुर्द किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट