बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 02, 2025
- 35 views
रोहतास।राज्य-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता,बास्केटबॉल 2025–26 का शुभारंभ किया गया जिसका समापन 04 दिसम्बर को मल्टीपर्पस हॉल,बास्केटबॉल पर किया जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता,ओमप्रकाश लाल,प्रभारी जिला विकास शाखा प्रमोद कुमार तथा निदेशक डीआरडीए भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विनय प्रताप,वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक,शारीरिक शिक्षा,रोहतास के द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत पौधा एवं क्रिकेट बॉल देकर किया गया। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिथि उप विकास आयुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार सरकार एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित यह खेल प्रतियोगिता ना सिर्फ आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती है, बल्कि आपके सपनो को साकार करने का भी अवसर प्रदान करती है। बिहार सरकार द्वारा मेडल लाओ,नौकरी पाओ के तहत अनेक खिलाड़ियों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है। वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश तथा प्रमोद कुमार ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
उपाधीक्षक,शारीरिक शिक्षा ने कहा कि राज्य-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, खेल विभाग का एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। लगभग 12 जिलों से 280 खिलाड़ियों के साथ 40 टीम प्रभारी आये हुए है। खिलाड़ियों का आवासन शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय,सासाराम में किया गया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु 30 शारीरिक शिक्षकों तथा सामान्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। कार्यक्रम में प्रभात पाठक, शम्भू राय,विकास तिवारी, नरेन्द्र प्रसाद सिन्हा,प्रेम प्रकाश कुमार, मनोज कुमार,उज्ज्वल कुमार सिंह, नरेन्द्र यादव,शशि रंजन,अभिमन्यु श्रीवास्तव,शशांक राय,अनुपम कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम का संचलन नूतन पाण्डेय, शिक्षिका, उच्च विद्यालय, तिलौथू के द्वारा किया गया। उदघाटन मैच अंडर-14 बेतिया बनाम समस्तीपुर खेला गया जिसमें समस्तीपुर ने 14-16 से मैच अपने नाम किया।


रिपोर्टर