एचएमएच किट का वितरण किया गया


रोहतास। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास की ओर से बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जेंडर आधारित हिंसा तथा एमएचएम किट वितरण का कार्यक्रम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मोकर तथा श्री शंकर इंटरस्तरीय विद्यालय सासाराम में किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक, डब्लूसीडीसी,जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय विशेषज्ञ तथा विद्यालय के प्रधानाध्यक एवं शिक्षकों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक,रोहतास के द्वारा बाल-विवाह, जेंडर आधारित हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव के दुष्परिणामों को विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी को बाल- विवाह से जुड़े किसी भी मामले की सूचना जिला प्रशासन को तथा 181 न0 पर देने हेतु अनुरोध किया गया। सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत तुरंत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। समाज के हर वर्ग में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलायी जा रही है l विद्यालय एवं समुदाय-स्तर पर बाल संरक्षण संबंधी पहल को और मजबूत किया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट