कृषि चौपाल में सरकारी योजनाओं से अवगत हुए किसान

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट

रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के भीतरी बांध पंचायत के  भीतरी बांध एंव अमांव पंचायत के सामुदायिक भवन में मंगलवार को को कृषि जन कल्याणकारी चौपाल का आयोजन किया गया| जिसमें रवि मौसम में सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई सहायक तकनीकी प्रबंधक ने रवि बीज योजना की जानकारी दी जिसमें सरकार द्वारा अनुदान पर गेहूं मटर सरसों मसूर चना के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही है वही उद्यान पदाधिकारी सूरज कुमार पांडे के द्वारा बताया गया कि उद्यान विभाग से सब्जी विकास योजना अंतर्गत टमाटर  गोभी भिंडी मिर्ची बैगन करेला लौकी आदि के बीच भी विभाग से उपलब्ध कराई जा रही है| इस मौके पर मौजूद रहे एटीएम अमन कुमार एटीएम रोशन कुमार कृषि सलाहकार सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट