तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक महिला समेत एक बच्चे की मौके पर हुई मौत चार अन्य घायल

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार कुड़ासन गाँव की रहने वाली मुन्नी देवी और उनके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मुन्नी देवी, स्वर्गीय धर्मदेव सिंह पटेल उर्फ़ गुड्डू सिंह की पत्नी थी

जानकारी के मुताबिक मुन्नी देवी हाटा बाजार से दवा लेकर ई-रिक्शा पर सवार हो घर लौट रही थीं। उनके साथ दो वर्षीय भतीजा भी था, जिसकी परवरिश वह पिछले दो वर्षों से कर रही थीं, क्योंकि बच्चे की मां पहले ही गुजर चुकी थी। जैसे ही वे चैनपुर मेन रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने पहुँचीं, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने  ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से कई बार गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग भी की है।

 हादसे की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी विजय प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत दोनों को चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआं सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट