2 नंबर का नमक भारी मात्रा में बरामद


रोहतास । जिले के दरिगाँव थानाक्षेत्र के कोटा गाँव के धनकी जामुन स्थित गोदाम में सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर विभिन्न कम्पनियों का नमक भारी मात्रा में बरामद किया गया। इस संदर्भ में एक प्रेसवार्ता कर दिलीप कुमार ने बताया कि विभिन्न कम्पनियों के नमक को टाटा कम्पनी के नमक रैपर में भरकर अवैध धंधा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की देख-रेख में गोदाम से निरमा कम्पनी का खुला पॉकेट,बंद पॉकेट, टाटा कम्पनी के रैपर में भरा हुआ खुला पॉकेट,बंधन, शंख, कुक तथा शुक्ति कम्पनी का पॉकेट और टाटा कम्पनी का खुला हुआ कुल रैपर 400 पीस एवं निरमा कम्पनी का कटा हुआ कुल 126 रैपर सहित दो पंचिंग मशीन जब्त किया गया। सामग्री बरामदगी के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही नगर थानाक्षेत्र के आलमगंज निवासी संजय कुमार, गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिले में इस तरह के घटिया कम्पनियों के नमक को ब्रांडेड कम्पनी के रैपर में भरकर बेंचना, उपभोक्ताओं के जीवन के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है। इस दिशा में यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट