प्रशासन ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 03, 2025
- 58 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। थाने लाकर उनकी जांच की गई, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों शराबियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई, जहां डॉक्टरों ने भी उनके शराब सेवन की पुष्टि कर दी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मध्य निषेध अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार की अवैध शराबखोरी या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शराब के सेवन और इसकी अवैध आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। भगवानपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।


रिपोर्टर