सफाई कर्मी नहीं कर पा रहे हैं कचरे का नियमित उठाव
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 03, 2025
- 29 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं किए जाने से गांव में पसरने लगी गंदगी स्वच्छ बिहार पेज 2 के तहत रामपुर प्रखंड के सभी पंचायत चयनित गांव में डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं किया जा रहा है| जिससे ग्रामीण अपने घरों के कचरा को जहां-तहां फेंक रहे हैं| इससे गलियों व सड़कों पर गंदगी पसरी दिख रही है| बीडियो दृष्टि पाठक ने कई बार बैठक कर इस दिशा में पहल करने का सख्त निदेश दिए पर उनके निर्देश का भी पालन नहीं किया जा रहा है| स्वच्छ मिशन टु के तहत डोर टू डोर कचरा उठाव करने के लिए रामपुर प्रखंड के खरेन्दा बेलाॅव पसाई अमांव जलालपुर भीतरी बांध बड़कागांव चयन किया गया है| खरेंदा गांव के भारद्वाज बिन्द ने कहां की जवाबदेह अधिकारी द्वारा अच्छे से मॉनिटरिंग नहीं किए जाने से सफाई कर्मी कचरा उठाओ करने में शिथिलता बरत रहे हैं| जबकि कचरा उठाव करने के लिए ग्रामीणों को डस्टबिन उपलब्ध कराया गया है एक वार्ड में दो दो सफाई कर्मी की प्रति नियुक्ति की गई है| सफाई के लिए हथ ठेला व ईरिक्शा के अलावा अन्य संसाधन उपलब्ध कराया गया है| इन चीजों के क्रे पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हो रहा है बताया गया कि इस अभियान की सफलता के लिए सफाई कर्मी व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है| खरेन्दा पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 2 में कचरा उठाव न होने की वजह से चौक चौराहे पर कचरा का अंबार फैला हुआ है|


रिपोर्टर