टीम डेहरीयंस ने डेहरी को जिला और नगर निगम बनाने की माँग मुख्यमंत्री से किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 19, 2025
- 51 views
संवाददाता, पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।20 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन पर टीम डेहरीयंस के हज़ारो कार्यकर्त्ता के तरफ से हार्दिक स्वागत है l
डेहरी क्षेत्रफल के दृष्टि से 11 वॉ और जनसंख्या के दृष्टि से 18 वॉ सबसे बड़ा शहर है l डेहरी आज भी बिहार के 21 जिला मुख्यालयों से बड़ा शहर है एवं एकलौता शहर है जिसका जनसंख्या लगभग 3.5 लाख है और जिला मुख्यालय नहीं है l जबकि डेहरी से छोटे छोटे जगहों को कई वर्षो पहले ही जिला का दर्जा दिया जा चूका है l डेहरी जिला मुख्यालय बनने के सभी मापदंडो को पूरा करता है l जबकि डेहरी मे पहले से ही अनेक जिला और प्रमंडल स्तरीय कार्यालय मौजूद है जैसे की डीआईजी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, श्रम विभाग, सिचाई विभाग, महिला थाना, हरिजन थाना,सीआईडी कार्यालय,रजिस्ट्री कार्यालय,पथ निर्माण विभाग एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय अवस्थित है l डेहरी पहले से ही विकसित शहर रहा है,जिला मुख्यालय बनाने मे ज्यादा संसाधन की आवश्यकता भी नहीं है l प्रस्तावित जिला डेहरी के अंतर्गत 8 प्रखंडो को चयनित किया गया है जो की एक दूसरे से सामाजिक और ब्यापारीक रूप से जुड़े हुए है l जिसमे नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डेहरी,अकोढ़ीगोला,राजपुर, नासरीगंज और काराकाट प्रखंडो को शामिल किया गया है जिसका क्षेत्रफल 1576 वर्ग किमोमीटर होगा l उपरोक्त सभी प्रखंडो की कुल जनसंख्या आज 15 लाख से भी ज्यादा है l डेहरी क़ो जिला बनाने के लिये टीम डेहरीयंस के द्वारा कई बार डेहरी शहर में रैली किया जा चूका हैं साथ ही बिहार की राजधानी पटना मे और देश की राजधानी दिल्ली मे भी प्रदर्शन किया गया हैं l टीम डेहरीयंस ने डेहरी के जिला बनाने के लिये 10 हज़ार आम जनता का हस्ताक्षर अभियान और पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री कार्यालय मे भी भेजा जा चूका है l
डेहरी के अंतर्गत झारखंडी मंदिर, नौलखा मंदिर, इकोपार्क, इंद्रपुरी बराज, धूप घड़ी, कशिश वाटरफॉल, तुतला भवानी धाम, चौरासन मंदिर, महादेव खोह और रोहतासगढ़ किला पर्यटन मे एक अलग ही पहचान बना सकता है l यहाँ के पहाड़ो पर प्रचूर मात्रा मे गंधक, क्रॉमियम और निकेल भी उपलब्ध है जिससे सम्बंधित अनेक कारखाना क़ो भी लगाया जा सकता है l
डेहरी से आज भी अरबो का राजस्व बालू से बिहार सरकार को जाता है l डेहरी पहले से ही एक औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है l डेहरी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा टीम डेहरीयंस को पत्र लिखा जा चूका है l
डेहरी को नगर निगम 2021-22 मे ही बन जाना चाहिए था l
डेहरी मे आज भी 39 वार्ड हैं l जब की 30 वार्ड समस्तीपुर,30 वार्ड मधुबनी,38 वार्ड मोतिहारी,39 वार्ड बेतिया,40 वार्ड सासाराम,41 वार्ड सहरसा क़ो 2021-22 मे ही नगर निगम का दर्जा दे दिया गया और सभी बड़े शहर दिखने लगे l एक रिपोर्ट के अनुसार डेहरी नगर परिषद ने साल 2021-22 मे प्रॉपर्टी टैक्स देने मे शाहाबाद और मगध प्रमंडल मे पहला स्थान हासिल किया था l टीम डेहरीयंस के कार्यालय मे नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के तरफ से डेहरी को नगर निगम बनाने के लिये कार्यवाही से सम्बंधित एक पत्र भी प्राप्त हुआ है l डेहरी बिहार का क्षेत्रफल मे 11वॉ और जनसंख्या मे 18 वॉ सबसे बड़ा शहर है l डेहरी आयोजन क्षेत्र का जनसंख्या 2011 मे 345179 है l सासाराम प्रखंड के कुछ क्षेत्र शामिल थे और डेहरी प्रखंड के जमुहार को छोड़कर प्रस्तावित नगर निगम,डेहरी क़ा माँग किया जा रहा है जिसका क्षेत्रफल *145.24 वर्ग किलोमीटर क़ा होगा और जनसंख्या 331001 (2011)* की जनगणना के अनुसार है l जिसका क्षेत्रफल जिला अधिकारी से नगर विकास और आवास विभाग, पटना के द्वारा नक्शा और जनसंख्या का विवरण माँगा गया था l डेहरी के साथ हमेशा से भेदभाव होता रहा है,जबकि डेहरी नगर निगम बनने के सभी माप दण्ड को पूरा करता है साथ मे करोड़ों का राजस्व की क्षति प्रतिवर्ष हो रहा है और आम जनता सुविधाएं से वंचित हो रहीं है l


रिपोर्टर